फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भा कांड: एसआईटी महीने के अंत तक सौंपेगी रिपोर्ट, एजेंसी की जांच में कई स्तर पर सामने आई गड़बड़ी

Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर 11 आदिवासियों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारने के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच एजेंसी (एसआईटी) इसी महीने के अंत तक शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। एसआईटी जांच में साबित हुआ है कि दर्ज मुकदमे में लगाए गए आरोप सही हैं।
विज्ञापन


एसआईटी जांच में सामने आया है कि कई स्तर पर गड़बड़ी हुई। जांच एजेंसी ने इसके लिए तत्कालीन डीएम की भूमिका तय करने के साथ सहकारिता, राजस्व व पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर आरोप तय किए हैं। 

जांच में सहकारिता विभाग के चार लोगों को दोषी पाया गया है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है और दो की कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। एक अन्य का पता लगा जो वर्ष 1984 में रिटायर हो चुके हैं और 90 वर्ष से अधिक होने से वे कुछ बता नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी के लिए एसआईटी ने सीधे तौर पर तत्कालीन तहसीलदार (अब मृत) के अलावा दो एसडीएम, कुछ मातहत कर्मी व जमीन खरीदने व अपने नाम कराने में शामिल रहे अन्य लोगों को दोषी ठहराया है।

 एसआईटी अपनी जांच के निष्कर्षों को अंतिम रूप दे रही है और जल्द ही रिपोर्ट का फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेजने की तैयारी है। रिपोर्ट सौंपने के बाद चार्जशीट लगाने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें