फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संदिग्ध हालात में इंस्पेक्टर के बेटे की मौत, काम के सिलसिले में तीन दिन पहले आया था लखनऊ

Thu, 21 Nov 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में संदिग्ध हालात में इंस्पेक्टर के बेटे की मौत हो गई। वह काम के सिलसिले में तीन दिन पहले लखनऊ आया था। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में बुधवार रात संदिग्ध हालात में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


गोरखपुर निवासी चंद्र प्रकाश सिंह बहराइच के रानीपुर थाने में इंस्पेक्टर हैं। उनका बेटा अखंड प्रताप सिंह (25) इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता था। तीन दिन पहले कुछ काम से वह लखनऊ आया था। वह चिनहट में अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेंसी में दोस्त सत्येंद्र उपाध्याय के फ्लैट में ठहरा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक बुधवार शाम अखंड बाथरूम से नहा कर निकले थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। सत्येंद्र उनको लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता चंद्र प्रकाश के मुताबिक बेटे को नींद नहीं आती थी। इसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें