फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के बेटे को संदिग्ध हालात में लगी गोली, समर्थकों ने अस्पताल में किया हंगामा

Tue, 20 Oct 2020 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता भरत त्रिपाठी के बेटे को सोमवार की देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली लगने से वह से जख्मी हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अब हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। शहर के मोहल्ला रोटी गोदाम निवासी पूर्वमंत्री व भाजपा नेता भरत त्रिपाठी के पुत्र कौस्तुभ त्रिपाठी को सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली पेट में लगी थी।

घटना के बाद परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बताते हैं कि यहां कौस्तुभ के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने हंगामा किया। जिससे अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामे की पुष्टि की है। हालांकि बाद में परिवार के लोगों ने सभी को शांत करा दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के दस्तावेजो में कौस्तुभ का नाम कौशल त्रिपाठी लिखा है। हंगामे के बीच चिकित्सकों ने कौस्तुभ को लखनऊ रेफर कर दिया। चर्चाएं हैं कि कौस्तुभ ने पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश की है। हालांकि कौस्तुभ व परिवार के लोगों ने इस बात से साफ इंकार किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो जारी कर किया खंडन

पारिवारिक कलह से गोली मारने की खबरें मीडिया में चलने के बाद मंगलवार दोपहर में कौस्तुभ ने वीडियो जारी कर इसका खंडन किया और कहा कि उनका कोई पारिवारिक विवाद नहीं है। हम लोग एक थे, एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे। वायरल वीडियो में उनका कहना है कि पिस्टल से एक्सीडेंटली गोली चल गई, जो छूती हुई निकल गई।

उनका कहना है कि जो चर्चाएं हैं, उनका खंडन कर रहा हूं। इस बारे में शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई कोई तहरीर नहीं आई है। न ही कोई सूचना देने आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें