फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के इकलौते बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Wed, 14 Mar 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
बसपा के पूर्व मंत्री व मौजूदा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के बेटे विकास वर्मा  (39) ने बुधवार की सुबह अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार बीमारी से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया। करीब एक साल पहले भी उन्होंने अपने अंबेडकरनगर आवास पर भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर इलाके के विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित विजयंत खंड में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा का मकान है। यहां उनके साथ पत्नी शोभावती, पुत्री, पुत्र विकास वर्मा, बहू माधुरी, विकास के दो बेटे अंश (7) और अभय (4) रहते हैं। लालजी की बेटी केजीएमयू में डॉक्टर है।

4 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक विकास के कमरे से गोली मारने की तेज आवाज आई। परिवार के लोग भागकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि विकास खून से लथपथ पड़े थे। 
विज्ञापन

5 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
विकास को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां ने डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली विकास के सीने में लगी थी।
विज्ञापन

6 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
हादसे की खबर सुनकर एसएसपी दीपक कुमार पुलिस फोर्स के साथ ट्रॉमा पहुंचे। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी लालजी वर्मा के घर पहुंचकर विकास को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विकास वर्मा, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए-जान से जुटते थे।
विज्ञापन

7 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि लालजी वर्मा के पास 12 बोर का लाइसेंसी असलहा है। उसी से विकास ने खुद को गोली मारी है। असलहे को कब्जे में ले लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व मंत्री ने ये स्वीकारा है कि उनका बेटा डिप्रेशन का शिकार था। पिछले साल भी बीमारी से तंग होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसने फेसबुक पर भी अपनी बीमारी का हवाला देके हुए आत्महत्या की बात कही थी। 

8 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
ट्रॉमा पहुंचीं विकास की मां और पत्नी की हालत देख सभी की आंखें नम हो गईं। इकलौते बेटे को खोने पर मां बेसुध हो गई हैं, वहीं पत्नी भी बेहाल है। पिता का साया सिर से उठने पर बच्चों का भी बुरा हाल है। 
विज्ञापन

9 of 9
vikas verma - फोटो : amar ujala
बता दें कि मायावती सरकार में लालजी वर्मा संसदीय कार्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में कटहरी से विधायक चुने गए हैं। वह बसपा के विधानमंडल दल के नेता भी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें