पुलिस निखिल को पकड़कर ले जाती हुई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारा
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, 6 अक्तूबर को पुलिस की सुरागकसी से निखिल यादव को थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि घटना के दिन वह मां की अलमारी से उनके जेवर निकाल रहा था।
इस दौरान मां कमरे के अंदर आ गई। उसे लगा की मां ने चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उसने पास में पड़े पेंचकस से मां के गले और चेहरे पर कई वार किए। मां गिर गई उसके बाद गैस सिलेंडर उठाकर मां के सिर पर दे मारा। झूठी अफवाह फोन पर फैलाते हुए पिता की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने निखिल यादव के पास से मां के चुराए गए जेवर व जिस पेंचकस से घटना को अंजाम दिया गया। वह पेंचकस भी बरामद हुआ।
पिता बोला- मुझे सौंप दो मैं गोली मार दूंगा
पिता रमेश यादव का पुलिस ने बेटे निखिल से सामना कराया। सच्चाई जानी तो वह चीख पड़ा बोला कि अरे मुझे बताते जो लोन लिया था वह खत्म करा देता। मां से मांग लेता वो जेवर दे देती। आखिर इतनी बड़ी घटना क्यों की। बेटे की करतूत से आहत पिता इतना दुखी था। बोला- साहब आप इसे फांसी पर चढ़ा दें या फिर मैं इसे गोली मार दूं।