फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिसे पाला वही बना काल... हथौड़े से कूचकर माता-पिता को उतारा मौत के घाट, कलयुगी बेटे के हाथ भी न कांपे

Sun, 16 Feb 2025 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बेटे ने हथौड़े से कूचकर माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। दृश्य देख गांव के लोगों की रूह कांप गई। जिन्होंने पालकर बड़ा किया उनकी हत्या करते समय कलयुगी बेटे के हाथ भी न कांपे...
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। यहां शनिवार की रात नशेड़ी बेटे ने हथौड़े से कूचकर माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से गांव के लोगों में बेटे के प्रति आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।   

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव की है। बताया गया कि शनिवार की रात आरोपी विश्वमेष उर्फ लाला शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर अपने माता पिता से झगड़ने लगा। बात बढ़ी तो सिरफिरे ने पिता जगदीश (70) एवं मां शिवप्यारी (68) के सिर पर बारी-बारी से हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। 

आरोपी मौके से भाग निकला

दंपति लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। दोनों की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें