लखनऊ में 20 वर्षीय युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दावत में जाने से मना किए जाने पर वह नाराज होकर कमरे में गया था। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के गोपालखेड़ा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी रामचंदर का बेटा सुजीत कश्यप (20) शुक्रवार रात दावत में जाने की जिद कर रहा था। दावत में जाने से मना करते हुए पिता ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर सुजीत अपने कमरे में चला गया।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे उसका बड़ा भाई आशीष कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर सुजीत का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई।