फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कहीं बरसे तो कहीं गरज कर रह गए बादल

विज्ञापन
तेज धूप ने बृहस्पतिवार को परेशान किया। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही के साथ कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी हुई। कई जगह बादल बिन बरसे सिर्फ गरज कर रह गए। दोपहर बाद पुराने लखनऊ, महानगर, गोमतीनगर के इलाकों में बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गई। हवा में सापेक्षिक नमी 91 प्रतिशत तक पहुंचने से आभासी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी छिटपुट बूंदाबांदी के साथ कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है। शनिवार को लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।


लखनऊ की हवा का हाल
बृहस्पतिवार को लखनऊ की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 के साथ हरे श्रेणी में रही। गोमती नगर की हवा गहरे हरे श्रेणी में तो वहीं तालकटोरा, अलीगंज, बीबीएयू और लालबाग की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें