फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कभी सुदामा तो कभी चाणक्य बनकर देश को दिखाया रास्ता

Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को रिफार्म क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सदैव विकास, सम्मान, समता, समरसता के सिद्धांतों और विचारधाराओं पर राजनीति किया है। रायबरेली इस बात की गवाह है कि अन्याय के खिलाफ हमने कभी समझौता नहीं किया। राजनीति मेरे लिए सेवा और सम्मान का आधार हो सकता है, लेकिन राजनीति मेरे लिए ऐशोआराम का साधन कभी नहीं हो सकता। प्रबुद्धजनों ने कभी सुदामा तो कभी चाणक्य बनकर देश को सही दिखाया दिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका रायबरेली के चाहे विकास का सवाल रहा हो और चाहे ऊंचाहार की सम्मानित जनता के विकास का सवाल रहा हो, हमने विकास और लोगों के अधिकार से कभी भी समझौता नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय किसके द्वारा लिखाए गए झूठे मुकदमें में एक वर्ष से जेल में है। कहा कि जिन्होंने कभी अपने घर के सामने की नालियों का जिक्र नहीं किया, तड़पते व बिलखते हुए लोगों का इलाज को बिना फीस लिए हुए नहीं किया, वह शहर का विकास कैसे कराएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोग विकास के लिए समाजवादी पार्टी के साथ वोट करेंगे। उत्तर प्रदेश परशुराम जन चेतना मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज पांडेय उर्फ बजरंगदास ने कहा कि मैं पहली बार किसी राजनैतिक मंच पर इस मजबूरी में आया कि रायबरेली के विकास को लुटने से बचाना है और पूरा शहर जानता है कि विकास सिर्फ मनोज पांडेय ही करा सकते हैं। इस मौके पर वीके दीक्षित, जगजीवन शुक्ला, अरुण कुमार शुक्ला, राजेंद्र अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें