फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया, राहुल क्या, भाजपा सांसदों के ही आदर्श गांव का पता नहीं!

Sat, 08 Nov 2014 02:32 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में ‘सांसद आदर्श ग्राम’ योजना के लिए चयनित गांव जयापुर की सुध लेने वाराणसी पहुंच गए। पर,विपक्षी सांसदों सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कौन कहे भाजपा के भी कई सांसदों ने अभी तक गांव का चयन तक नहीं किया है जबकि केंद्र सरकार ने सांसद गांव के चयन की मियाद 11 नवंबर तक रखी है। योजना की शुरुआत लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जन्मदिन 11 अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने खुद तेजी से पहल कर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया विधानसभा अंतर्गत जयापुर गांव का चयन किया। वह गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करने शुक्रवार को वहां पहुंच भी गए।

मगर, रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी, अमेठी के सांसद राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद विनय कटियार, बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले, सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा और मिश्रिख की सांसद अंजूबाला गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत तो दूर, अब तक अपने-अपने क्षेत्र के लिए गांवों का चयन ही नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

राजनाथ ने शुरु की प्रक्रिया

हालांकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई सांसदों ने अपने-अपने आदर्श गांव को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करते हुए गांव का नाम अधिकारियों को भेज दिया है।

लेकिन बाकी सांसद या उनके प्रतिनिधियों का कहना है कि वे गांवों के चयन को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। समय रहते गांव का नाम चयन कर अफसरों को बता दिया जाएगा।

2016 तक इन गांवों को बना देना है मॉडल
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए गांवों को चुनकर डीएम व सीडीओ को नाम बताने के लिए 11 नवंबर अंतिम तारीख है।

इसके साथ ही सांसदों को इन गांवों में काम शुरू करा देना है। 2016 तक इन गांवों को विकसित कर मॉडल के रूप में पेश करना है। इसके बाद 2019 तक दो अन्य गांवों को सांसद गोद लेकर विकसित करेंगे।

सांसदों ने इन गांवों को चुना

संसदीय क्षेत्र--सांसद--आदर्श ग्राम
लखनऊ--राजनाथ सिंह--मलेसेमऊ, चिनहट ब्लॉक
मोहनलालगंज--कौशल किशोर--हाथघड़ी तौरा, माल ब्लॉक
बाराबंकी--प्रियंका सिंह रावत--बुधनई, सिद्धौर ब्लॉक
सुल्तानपुर--वरुण गांधी--वल्लीपुर, कूरेभार ब्लॉक

श्रावस्ती--दद्दन मिश्र--जयचंद्रपुर कटघरा, इकौना
धौरहरा--रेखा वर्मा--खरवरिया, ब्लॉक रमिया बेहड़
अंबेडकरनगर--हरिओम पांडेय--उसरहा गांव, जलालपुर तहसील
गोंडा--कीर्तिवर्धन सिंह--लक्ष्मनपुर लालनगर, इटियाथोक ब्लॉक
कैसरगंज--बृजभूषण शरण सिंह--सेमरा शेखपुर, नवाबगंज ब्लॉक

इन्होंने अब तक नहीं चुने गांव
सोनिया गांधी--रायबरेली
राहुल गांधी--अमेठी
विनय कटियार--राज्यसभा

लल्लू सिंह--फैजाबाद
सावित्री बाई फुले--बहराइच
राजेश वर्मा--सीतापुर
अंजू बाला--मिश्रिख
विज्ञापन

सबके अपने-अपने राग

इस पर अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र का कहना है ‘‘सांसद राहुल गांधी अभी गांव का चयन नहीं कर सके हैं लेकिन जल्द ही गांव का चयन कर लिया जाएगा।’’

वहीं रायबरेली के जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है ‘रायबरेली में अभी सांसद आदर्श गांव का चयन नहीं हो पाया है। पर, जल्द ही इसके लिए बैठक बुलाई जाएगी। इसमें तय गांव को ही आदर्श गांव बनाने के लिए सांसद के माध्यम से डीआरडीए को पत्र भेजा जाएगा।’’

सीतापुर के भाजपा सांसद राजेश वर्मा और मिश्रिख सांसद अंजूबाला ने बताया कि गांव को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले के प्रतिनिधि पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि आदर्श ग्राम चयन पर मंथन चल रहा है। शीघ्र ही बैठक कर चयनित ग्राम की घोषणा कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें