लखनऊ। अलीगंज थाने की बैरक में रहने वाले सिपाही महेश कुमार कनौजिया (29) की शुक्रवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिपाही की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि गोंडा के उमरी बेगमगंज के जफरपुर निवासी महेश कुमार वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और पुलिस लाइन के गणना कार्यालय-बी में तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बैरक में उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर थाने में तैनात सिपाही मिंटू और हरीश उन्हें नीरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी सेंटर रेफर कर दिया गया। लॉरी में डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही की मौत की सूचना पुलिस लाइन में तैनात उनके ससुर मुख्य आरक्षी रामप्रसाद कनौजिया और अन्य परिजनों को दी। महेश के परिवार में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। उनकी बेटी के दिल में छेद है और उसका भी इलाज चल रहा है।