फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौर ऊर्जा से बचेगी बिजली, पर्यावरण को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
बैठक में मौजूद सुषमा खर्कवाल और अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर बिजली का खर्च कम किया जा सकता है। इससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा। पार्षदों को अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। यह कहना है महापौर सुषमा खर्कवाल का। वह शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रही थीं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने योजना को लागू करने में नगर निगम की भूमिका व नागरिकों के सहयोग की बात कही। लखनऊ को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा। यूपीनेडा के सचिव पंकज सिंह ने योजना की तकनीकी जानकारी और सब्सिडी की प्रक्रिया को बताया। पार्षदों ने भी विचार साझा किए। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए डाकघर पर सुविधा मिलेगी।



टीबी के लिए वार्डों में लगेंगे शिविर



यहां टीबी उन्मूलन पर भी गोष्ठी हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। नगर आयुक्त ने कहा, टीबी मुक्त अभियान को नगर निगम हर वार्ड मोहल्ले में लेकर जाएगा। पार्षदों के साथ मिलकर टीबी मुक्त अभियान को तेजी से फैलाएंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा, क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। इससे प्रति वर्ष करीब 1.5 मिलियन लोगों की मौत होती है। क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभाग अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें