फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोपाप घाट की मिट्टी लेकर अयोध्या रवाना हुए भाजपा विधायक, रावण वध के बाद राम ने यहीं किया था स्नान

Thu, 30 Jul 2020 06:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या के लिए निकली रथयात्रा का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पांच अगस्त को प्रस्तावित भगवान श्रीराम मंदिर की आधारशिला के पूजन के लिए धोपाप धाम की मिट्टी व जल लेकर भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने गुरुवार को अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। विधायक ने अयोध्या रवाना होने से पहले मिट्टी व जल को फूलों से सजे रथ पर रखकर क्षेत्र भ्रमण किया। लोगों ने रथ का जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन


श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में धोपाप धाम की मिट्टी व जल का उपयोग होगा। इससे क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह है। गुरुवार को सुबह सात बजे क्षेत्रीय विधायक देवमणि द्विवेदी ने अपनी पत्नी रेखा द्विवेदी के साथ धोपाप घाट पर मिट्टी व जल से भरे कलश का विधिवत पूजन किया। पूजन-अर्चन के बाद फूल मालाओं से सुसज्जित रथ पर पवित्र मिट्टी-जल के कलश रखे गए।

उसके बाद रथ इलाके के शाहपुर जंगल स्थित शिव मंदिर, चांदा चौराहा, राम दरबार मंदिर लंभुआ, हनुमानगंज के रास्ते अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से पहले नींव पूजन के लिए मिट्टी व जल की उपयोगिता क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर में धोपाप धाम से जा रहे मिट्टी-जल के रथ का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर चिंतामणि द्विवेदी, संजीव पांडेय, अनिल पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, रामचंद्र मौर्या, श्यामू मिश्रा, प्रदीप रावत, राजेश चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, प्रवीण सिंह, संजय सरोज, राम अचल यादव, राजकुमार अग्रहरि, प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

भगवान राम ने किया था स्नान

धोपाप धाम पाप से मुक्ति के लिए जाना जाता है। यहीं पर भगवान राम ने रावण वध के बाद ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए स्नान किया था। मान्यता है कि जो व्यक्ति यहां स्नान करता है, उसे पाप से मुक्ति मिल जाती है। प्रत्येक गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में लोग धोपाप घाट पर गोमती नदी में डुबकी लगाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें