फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बटन दबाएं और फायर ब्रिगेड बुलाएं

Sat, 07 Jun 2014 08:49 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने एक साफ्टवेयर लांच किया है, जिससे कि जल्द ही घटना की सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन


आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने स्मार्ट 24 बाई 7 रिस्पांस सर्विसेस के साथ मिलकर स्मार्ट मोबाइल प्लेटफार्म लांच किया है।

विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार इससे विभाग को आग की गंभीरता व श्रेणी को समझने में मदद मिलेगी जो पहले संभव नहीं था।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में पर्सनल सेफ्टी ऐप नाम से सेफ्टी मोबाइल एप्लीकेशन डिजाइन किया गया है।

मोबाइल पर इस एप्लीकेशन में पैनिक बटन दबाते ही यह एप्लिकेशन पीड़ित को उसके घर वालों, पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस आदि सेवाओं से स्वचालित तरीके से जोड़ देता है।

जीपीआरएस काम न करने पर यह एप्लीकेशन एसएमएस के जरिए अलर्ट भेज देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें