फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खतरनाक मांझे से बाइक सवार समाजसेवी का पैर कटा

विज्ञापन
जख्मी  राकेश मोहन मिश्र।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। चौक स्थित हैदरगंज फ्लाईओवर में शुक्रवार रात खतरनाक मांझे से राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी समाजसेवी राकेश मोहन मिश्र का पैर कट गया। वह बेहोश हो गए। घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया ।
विज्ञापन


राकेश के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे वह फैजुल्लागंज से बाइक से लौट रहे थे। वह चौक स्थित हैदरगंज फ्लाईओवर पर चढ़े ही थे कि करीब 200 मीटर की दूरी पर मांझा उनके जूते में फंस गया। मगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ ही देर में तेज दर्द होने पर उन्होंने जब बाइक रोक कर जूते की तरफ देखा तो उन्हें पैर से खून निकलता दिखाई पड़ा। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर वह राजाजीपुरम स्थित सपना काॅलोनी पहंचे और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। यह देख राहगीरों उनके पास पहुंचे और घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें डॉक्टर ने आठ टांके लगाए।

पहले भी लोग मांझे से हो चुके घायल

13 फरवरी- आलमबाग इलाके में मांझे की चपेट में आकर ध्रुव नारायण घायल।

7 फरवरी- चौक इलाके में मांझे से चौपटिया निवासी नजम खान घायल हुए।

5 फरवरी- शहीद पथ पर सेवानिवृत्त फौजी बृजेश राय का होठ व गाल मांझे से कटा।

पुलिस ने मारा था छापा, कई हो चुके गिरफ्तार

चार फरवरी को बाजारखाला में मांझे से एमआर शोएब की गर्दन कट गई थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के इस्तेमाल रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को पतंग की दुकानों में छापा मारने का निर्देश दिया था। छापे के दौरान पुलिस को बड़ी तादाद में मांझा भी मिला था। पुलिस टीम ने कई लोगों को पतंग और मांझे के साथ गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें