लखनऊ। कोहरे में ट्रेनों के संचालन में दिक्कत न आए, इसलिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन, सीतापुर व अन्य कई स्टेशनों की क्रू लॉबी में सेमिनार आयोजित किया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया की उपस्थिति में लोको पायलटों, सहायक लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर, स्टाफ व संचालन से जुड़े रेलकर्मियों की काउंसिलिंग की गई। एडीआरएम नीतू ने कर्मचारियों से कोहरे में दृश्यता कम होने पर सिग्नल की पहचान, फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग, साप्ताहिक विश्राम व अन्य संरक्षा संबंधी उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने व संरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी, सहायक मंडल इंजीनियर आरके मिश्रा उपस्थिति रहे।