फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: नागिन के पकड़े जाने पर घर में जमे गुस्साए नाग को भी पकड़ा, तीसरे दिन आया काबू में

Sun, 24 Jul 2022 02:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

दो दिन तक नाग और सपेरों के बीच चले संघर्ष में आखिरकार नाग को काबू में ले लिया गया। नागिन को पकड़े जाने के बाद वह कई दिनों से डेरा जमाए बैठा था।
विज्ञापन
तीसरे दिन पकड़ा गया नाग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव में एक फोटोग्राफर की पत्नी को डसने वाली नागिन को पकडे़ जाने के बाद घर में डेरा जमाने वाले गुस्सैल नाग को सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीसरे दिन पकड़ लिया। नाग के डेरा जमाने से भयभीत फोटोग्राफर के परिवार व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


राजाखेड़ा निवासी एक फोटोग्राफर सुरेश कुमार की पत्नी माधुरी को बुधवार को घर में काम करते समय नागिन ने डस लिया था और फिर बिल में छिप गई थी। नागिन के डसने से महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद समाजसेवी दल्लू सिंह की सूचना पर पहुंचे शौसीरनखेड़ा में रहने वाले सपेरों ने नागिन को पकड़ लिया था। नागिन के पकडे़ जाने के बाद लगभग पांच फीट लंबा नाग फोटोग्राफर के घर में आकर वहीं बैठ गया जहां से नागिन को सपेरों ने पकड़ा था। बृहस्पतिवार को दल्लू सिंह ने फिर से सपेरों को बुलाया लेकिन गुस्से से फुफकार रहे नाग को सपेरे काबू में नहीं कर सके। दो दिन तक नाग और सपेरों के बीच संघर्ष चलता रहा लेकिन नाग को सपेरे नहीं पकड़ सके। रात होने पर सपेरे हार मानकर लौट गए लेकिन नाग घर में ही डेरा जमाए बैठा रहा।

शनिवार सुबह शिवेन्द्र नाथ अपने सपेरे साथियों के साथ फिर महिला के घर पहुंचे तो सपेरों को देख नाग फुफकारने लगा। इस बार कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे नाग को पकड़कर घर के बाहर ले आए। नाग को पकडे़ जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं नाग के पकडे़ जाने पर सुरेश के परिवार और गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। नाग को पकड़ने वाले सपेरों को समाजसेवी दल्लू सिंह ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फोटोग्राफर ने बताया कि नाग के डेरा डालने व जोर-जोर से फुफकारने से उनका परिवार और पड़ोसी डर के चलते दो रातों से सोए नहीं थे। अब नाग के पकडे़ जाने से लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें