फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट बंद कर ऑक्सीजन सिलेंडर कालाबाजारी करने का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट के मालिक, कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे ज्यादा भीड़ होने पर ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहकर प्लांट बंद कर दिया। हालांकि, इसके एक घंटे बाद यहीं से कालाबाजारी के लिए हाफ डाले से 20 सिलेंडर बहराइच भेजे गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर इन्हें जब्त कर लिया। प्लांट मालिक सहित छह पर कालाबाजारी का केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने से इनकार के बाद प्लांट पर मौजूद लोगों ने प्रशासनिक व पुलिस की टीम को अवैध रूप से सिलेंडर बेचने की सूचना दी। इस पर 12:30 बजे नायब तहसीलदार शशि कुमार, लेखपाल रामप्रताप विक्रम, गिरीश बिष्ट और चिनहट पुलिस की टीम ने छापेमारी की। मौके से हाफ ढाले पर 20 सिलेंडर मिले। डाला चालक श्रावस्ती के इकौना निवासी देव आनंद श्रीवास्तव से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। पड़ताल में सामने आया कि सिलेंडर बहराइच के नाजीपुरा स्थित नागिन ट्रेडर्स एंड मोल्डिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भेजा जा रहा था।
नहीं था कोई ऑर्डर पेपर
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडे के मुताबिक चालक से ऑक्सीजन की आपूर्ति संबंधित आर्डर पेपर मांगे, लेकिन वह किसी अस्पताल को आपूर्ति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। वहीं, प्लांट के कर्मचारी ऋषि, अरुणेश दुबे और अंकुर ने पुलिस और प्रशासनिक टीम को भी यही बताया था कि ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है। सिलेंडर बरामद होने के बाद टीम ने प्लांट की पड़ताल की तो पता चला कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। टीम के मुताबिक प्लांट से पहले भी कालाबाजारी की शिकायत हुई थी। तब टीम ने जांच की थी तो मालिक व कर्मचारियों ने प्लांट बंद करने की धमकी दी थी। प्लांट मालिक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी थी, जिसकी जांच चल रही है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर प्लांट मालिक अतुल कुमार, नागिन ट्रेडर्स एंड मोल्डिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मोइन खान, चालक देवानंद व तीन कर्मचारियों ऋषि, अरुणेश और अंकुर के खिलाफ कालाबाजारी, महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें