फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली बैग के हैंडिल में छिपाया था 52.56 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को कस्टम ने तीन तस्करों के पास 52.56 लाख रुपये कीमत का 1038 ग्राम सोना पकड़ा।
विज्ञापन

तीनों ने सोने को गोल सिलेंडर रॉड के रूप में ढाला था और उसे ट्रॉली बैग के हैंडिल में छिपाया हुआ था।
डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में दो दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1194) और एक शारजाह से इंडिगो की फ्लाइट (6ई-1412) से आया था।
विज्ञापन

तीनों के पास अपने ट्रॉली बैग थे। सामान की जांच की गई तो पता चला कि तीनों ने सोने को सिलेंडर रॉड के रूप में ढाला था और ट्रॉली बैग के हैंडिल में छिपाया था। इसके ऊपर लोहे की परत चढ़ा रखी थी। ताकि चुंबक से वह चिपके और शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें