बीकेटी। यूपी एसटीएफ, बीकेटी पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी। चालक हरिराम ने पुलिस को बताया कि पंजाब के जीरकरपुर से भरत गोस्वामी ने शराब ट्रक में लोड करवा कर बिहार में सिंटू सिंह को भेजी गई थी।
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जीरकपुर से अंग्रेजी शराब को दवा व मुर्गी दानों के गत्तों को बीच छिपाकर बिहार ले जाने की सूचना मिली थी। बीकेटी पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार सुबह बीकेटी के इंदौरा बाग तहसील मोड़ के पास से हरियाणा नंबर के ट्रक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 644 बोतल अंग्रेजी शराब, पांच मोबाइल, 5090 रुपये, 290 बोरी मुर्गी दाना व 250 गत्ता दवा मिली। ट्रक चालक चंडीगढ़ निवासी हरिराम को भी गिरफ्तार किया। चालक ने बताया कि एक गिरोह है जो दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों से अंग्रेजी शराब बिहार में सप्लाई करता है।