फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एसटीएफ ने हाथी दांत के सामान सहित एक को दबोचा

विज्ञापन
हाथी दांत से बने सामानों का तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
हाथी दांत से बने कीमती सामानों के तस्कर को एसटीएफ की टीम ने रविवार देर शाम चारबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ व वन विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, रविवार को डब्ल्यूसीसी व वन विभाग ने हाथी दांत से निर्मित सामानों की तस्करी की सूचना दी।
तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से चारबाग इलाके में छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी चिनहट के सिकंदरपुर खुर्द का आलोक पांडेय है। उसके कब्जे से हाथी दांत से बनी तलवार, छड़ी, शतरंज की मोहरें व पासे, संदूक बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी एक नेपाली मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने वाले से दांत से बने सामानों की बिक्री की बातचीत कर रहा था।
नेपाली ने नौ लोगों के नामों की सूची भी दी थी। बरामद सामान की कीमत लाखों में है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी के नेपाल कनेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें