फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच पुलिस ने सवा करोड़ की स्मैक के साथ गिरोह के सरगना को दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

Tue, 23 Jul 2019 05:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच पुलिस ने बौण्डी इलाके में सवा करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्करों के गिरोह को दबोच लिया है। गिरोह के सरगना नसीर के खिलाफ बहराइच व गोंडा के अलग-अलग थानों में 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बौण्डी के थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान कन्दौसा गांव से शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मुड़कट्टी गांव निवासी नसीर पुत्र भूर्री को 125 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में कई चोरियां करने की बात स्वीकार की गई। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले डिहवा कला में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथी रानीबाग निवासी मंशाराम और राजा रेहुवा निवासी पोताली को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये है। इसके सरगना नसीर के खिलाफ कोतवाली देहात, फखरपुर, बौण्डी व जनपद गोण्डा में 23 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें