फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे छिपाकर ला रहा था 27 लाख रुपये का सोना, अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Fri, 08 Feb 2019 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पॉलिश कर लोहे जैसा बनाकर लाया 27 लाख का सोना पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को मस्कट से लखनऊ पहुंचे शातिर तस्कर के पास से कस्टम ने 27 लाख रुपये का सोना बरामद किया। शातिर मोबाइल चार्जर लगाने वाले एक्सटेंशन वायर के तार को सोने से बनाकर लाया था।
विज्ञापन


तस्कर स्कैनर से तो बच गया, पर कस्टम ने उसे धर दबोचा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गत करीब एक महीने में यह चौथा मामला है, जब तस्करों को गिरफ्त में लेकर सोना बरामद किया गया है।

कस्टम की उप आयुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि मस्कट से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की उड़ान संख्या डब्ल्यूवाई 261 गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। इसमें बिहार के चम्पारण निवासी जुगनू अंसारी के पास से कस्टम ने 775 ग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन


वह इस सोने को सामान के साथ लाए गए, इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन वायर की जगह छिपाकर ला रहा था। वायर सोने का था। इतना ही नहीं जुगनू ने चाकू घिसने वाली रेती को सोने का बना लिया था और उस पर पॉलिश कर दी थी। लेकिन जांच में जब पॉलिश हटी तो सोना सामने आ गया। 
विज्ञापन

की गई जांच टीम की सराहना

जांच टीम में सहायक आयुक्त अजित कुमार, एसीएस सीबी सिंह, एसीएस अफी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान, एसीएस विमल कुमार श्रीवास्तव, सुमन पाण्डेय, एसीओ विकास चंद वर्मा, प्रवीण मिश्र की सक्रियता को सराहना की गई।

गत दो फरवरी को भी इसी टीम ने करीब सवा दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया था। जबकि गत 19 व 21 जनवरी को भी एयरपोर्ट से सोना बरामद किया गया था। अफी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान व प्रवीण मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान तार की मोटाई कुछ ज्यादा लगी। जोकि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले एक्सटेंशन वायर से अधिक थी, जिससे शक गहरा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें