नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ जोन की नारकोटिक्स टीम को गाजीपुर में तस्कर की जानकारी मिली थी। वहां पहुंची टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी कमरुल शेख को हेरोइन के साथ गाजीपुर बस स्टैंड से हिरासत में ले लिया। टीम फिलहाल जांच में जुटी है। तस्कर से पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।