फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तस्कर गिरफ्तार, 108 कछुए बरामद

Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार शाम नक्खास अकबरी गेट ढाल के पास से स्कूटी सवार वन्यजीव तस्कर ठाकुरगंज के रिंकू कश्यप को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 108 जीवित कछुए बरामद किए। आरोपी के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज कराया गया है।एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काकोरी के पास गोमती व सीतापुर से 200 रुपये में एक कछुए की दर से खरीदकर लाता था। बंगाल, बिहार व कर्नाटक के व्यापारियों को एक कछुआ 300 रुपये में बेचता था। इन कछुओं को बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते चीन, हांगकांग, मलेशिया आदि देशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार, भारत में कछुओं की पाई जाने वाली 29 प्रजातियों में से 15 प्रजातियां उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। इनमें 11 प्रजातियों का अवैध व्यापार किया जाता है। यह अवैध व्यापार जीवित कछुए के मांस अथवा पालने, कछुए की झिल्ली को सुखाकर शक्तिवर्धक दवा बनाने में किया जाता है। यह कछुए यमुना, चंबल, गंगा, गोमती, घाघरा, गंडक व उनकी सहायक नदियों के अलावा तालाबों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें