फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने फिर जीता दिल : रास्ते में बीमार महिला को एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल

Sat, 22 Jun 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
बीमार महिला की मदद करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी वासियों के दिल में एक बार फिर घर कर लिया है। आज जब उनका काफिला बरौलिया गांव से निकला तभी रास्ते में एक महिला स्ट्रेचर पर जाते उन्हें नजर आई। वो झट अपनी गाड़ी से उतरी और सुरक्षा व्यवस्था में लगी सरकारी एंबुलेंस पर उसे सवार करा कर उन्होंने उसे गौरीगंज जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गौरीगंज के कूड़ा के निवासी भीम नारायण की इक्कीस वर्षीय पुत्री आरती का कुछ समय पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। थोड़े समय के बाद उसे पैरलासिस लकवा रोग भी हो गया। ऐसे में वो अपने कदमों से चलने से लाचार थी। 

आज परिजन उसे ट्राई साइकिल स्ट्रेचर पर बैठाकर इलाज के लिए जा रहे थे। तभी उधर से स्मृति ईरानी का काफिला गुजर रहा था। वो बरौलिया गांव से निकली थी। जैसे ही उन्होंने महिला को इस अवस्था में देखा स्वयं व गाड़ी से उतरी, हाल जाना और फिर उसे अपनी सुरक्षा में लगी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें