फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी बोलीं- उन्नाव मामले में नहीं होनी चाहिए राजनीति, एजेंसी को निष्पक्ष करने दें जांच

Fri, 13 Apr 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को सम्मानित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्नाव कांड पर कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है और सरकार इसे देख रही है। मेरा निवेदन है कि जांच एजेंसी को निष्पक्ष जांच करने का मौका दिया जाए। सच जल्द ही सबके सामने आएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम काम करके जा रहे हैं तो अब राहुल गांधी देखने तो आएंगे ही। देखना ये है कि राहुल यहां आएंगे तो क्या कहते हैं।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह अमेठी पहुंचीं ईरानी ने केंद्रीय मंत्री ने मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क अंत्योदय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।

गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में प्रधानों को सम्मानित कर उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान मेहनत से कार्य कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके पूर्व कई सरकारें आईं लेकिन इस सरकार ने महिलाओं और बहू-बेटियों की व्यथा समझी और स्वच्छ भारत अभियान चलाया, जिससे शौचालयों का निर्माण हो रहा है।

ईरानी ने कहा कि अमेठी में यह सम्मेलन एक इतिहास बन रहा है। गाँव को अपना घर-मंदिर समझें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने मे सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान करते हुए  इज्जत घर बनवाया जा रहा है, जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा। बताया कि अब तक 55 हजार से ज्यादा इज्जत घर का निर्माण जिले में हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

अमेठी के 181 गांव खुले में शौच से हुए मुक्त

smriti irani - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अमेठी के 181 गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों मे बच्चियों के लिए अलग से इज्जत घर बने। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। यहां से सभी अपने गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर जाएं।

बता दें कि स्मृति ईरानी 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर आयोजित समरसता दिवस में शामिल होंगी। वार्ड नंबर एक में नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित बारात घर की आधारशिला रखने के बाद सलोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगीं तथा सलोन स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को निशुल्क बैग का वितरण भी करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें