फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी अमेठी को सौगात, 79 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 19 Nov 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में 79 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विजय सांपला, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिंचाई मंत्री बलबीर सिंह औलख, जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व राज्य मंत्री सुरेश पासी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके पहले स्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया था। दीवारों पर सपा की तरफ से 'गुजराती ईरानी वापस जाओ' लिखे पोस्टर लगाए गए थे।

इन पोस्टरों में गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि 'आपके राज्य गुजरात में उत्तर भारतीयों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, जब आप उनके साथ नही हैं तो आप उत्तर भारत (अमेठी) में आने की हकदार नहीं हैं।' ये पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की तरफ से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी पहुंचने पर स्मृति ईरानी सबसे पहले भाजपा नेता सावित्री कुमार पांडे के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंची और उनके बेटे व पत्नी से बात की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें