फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की सियासत में फिर आमने-सामने होंगे राहुल-स्मृति

Sun, 10 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आने वाले कुछ दिनों में किसानों के मसले पर सियासत होने जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 12 मई को अमेठी पहुंच रही हैं। उनके साथ कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान भी रहेंगे।

दोनों मंत्री अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक गांव में पंचायत लगाकर किसानों से फसल नुकसान और सरकारी मदद की जानकारी लेंगे।

साथ ही उन किसानों के परिवारों से भी मिलेंगे, जिनकी फसल खराब होने के सदमे से मौत हो चुकी है। स्मृति के दौरे की पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने की है।
विज्ञापन

किसानों के घर जाएंगे राहुल

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 मई को दो दिनी दौरे पर अमेठी पहुंच रहे हैं। यहां वे 18 मई को तिलोई, सलोन व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्रों के उन किसानों के घर जाएंगे, जिनकी मौत फसल खराब होने के सदमे से हुई है।

जबकि 19 मई की सुबह वे गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद वह अमेठी व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों के घर जाएंगे और उनका हालचाल लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें