केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंची। स्मृति ईरानी का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट में उतरने के बाद स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से होकर अपने अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंची। विधानसभा चुनाव के बाद ये उनका पहला दौरा है।
विज्ञापन
2 of 6
स्मृति ईरानी
इस दौरान क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं से समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया और कहा कि तेजी से विकास होगा, जिससे हर वर्ग का भला हो सकेगा।
विज्ञापन
3 of 6
स्मृति ईरानी
बछरावां क्षेत्र के चुरुवा हनुमान मंदिर पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सतेंद्र सिंह, हरीकृष्ण पांडेय ने स्वागत किया। इसके बाद त्रिपुला चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, सुनील सिंह आदि पदाधिकारियों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे, लेकिन वे नहीं रुकी। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गई।
4 of 6
स्मृति ईरानी
इसके बाद अमेठी संसदीय क्षेत्र के मोहनगंज कस्बे में स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
5 of 6
स्मृति ईरानी
साथ ही तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण से संगठन के कामकाज का हाल जाना। अमेठी संसदीय क्षेत्र के अपने दौरे में केंद्रीय कपड़ा मंत्री राज भवन तिलोई पहुंची और लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद तिलोई-इन्हौंना मार्ग पर लोधरिया गांव के पास बन रहे 200 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि अस्पताल बन जाने से यहां के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ईरानी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।