फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएमआर, कल्पना फाउंडेशन और सीएएल ब्ल्यू विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एसएमआर क्रिकेट अकादमी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अन्य लीग मुकाबलों में कल्पना फाउंडेशन, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब और सीएएल ब्ल्यू ने जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एसएमआर क्रिकेट अकादमी ने प्री क्वार्टर मुकाबले में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब को 54 रनों से हराया। एसएमआर अकादमी के 167 रनों के जवाब में स्टैंडर्ड क्लब की टीम 113 रनों पर सिमट गई। विजयी टीम से ओम ठाकुर ने 84 रन बनाए। विकास चौबे ने तीन विकेट लिए।
टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में कल्पना फाउंडेशन ने यूनिटी क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से पराजित किया। यूनिटी ने पहले बल्लेबाजी कर 109 रन बनाए। जवाब में कल्पना ने 11.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 112 रन बनाकर जीत दर्ज की। विजयी टीम से प्रांजल ने तीन विकेट लिए, जबकि सूर्यांश ने 53 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने सीएएल ऑरेंज को 51 रनों से हराया। ब्ल्यू के 199 रनों के जवाब में ऑरेंज की टीम सभी विकेट खोकर 148 रन बना सकी। विजयी टीम से कुमार अभिनव ने 98 रन बनाए, जबकि ऑरव ने तीन विकेट लिए।
प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने प्लेफिट क्लब को चार विकेट से मात दी। प्लेफिट ने पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवर में सात विकेट खोकर 219 रन बनाए। हरि किशन ने 69 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने छह विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रबल मौर्य ने 39 और आर्यन ने 40 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें