फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसी बस के बोनट से निकला धुआं, यात्री घबराए

Fri, 28 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली रोड पर खड़ी बस।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग से प्रयागराज जा रही अवध डिपो की वातानुकूलित जनरथ बस के तेलीबाग चौराहा पार करते ही बोनट से धुआं उठने लगा। घबराकर चालक ने बस को किनारे खड़ी कर सवारियों को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

जनरथ सेवा के चालक विनोद वर्मा आलमबाग से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:40 बजे सवारियां लेकर चले थे। परिचालक मयंक ने बताया कि बस में 19 सवारियां थीं। बस तेलीबाग चौराहे को पार करके जैसे ही रायबरेली रोड पर आई बोनट से धुआं निकलने लगा। घबराए चालक ने बस को तत्काल सड़क किनारे खड़ा कर सवारियों को नीचे उतारा।
यात्री भी अनहोनी की आशंका से घबरा गए थे। लगभग एक घंटे के बाद यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया गया। परिचालक ने बताया कि इंजन गरम होने की वजह से बोनट से धुआं निकलने लगा था।
विज्ञापन

प्रयागराज जा रहे विश्वजीत व अंकित ने बताया कि परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ता है। कोई व्यक्ति किसी भी इमरजेंसी या तत्काल सेवा के लिए एसी बस का टिकट लेता है। इसके बाद भी कंडम बस भेजी जाती है।
विज्ञापन

इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आरके त्रिपाठी का कहना है कि घटना संज्ञान में है। मामले के जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें