फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : रफ्तार नहीं पकड़ रहे स्मार्ट सिटी के काम, सात शहरों में प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम, निदेशकों को नोटिस

Wed, 24 May 2023 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चयनित 10 में से 7 स्मार्ट सिटी में काम की प्रगति काफी धीमी है। इसे लेकर शासन ने सभी संबंधित मिशन निदेशकों को नोटिस जारी किया है। जिन 7 शहरों में काम की रफ्तार काफी धीमी है उनमें लखनऊ, झांसी, बरेली, प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के बार-बार निर्देश के बाद भी प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों के विकास का काम की रफ्तार काफी धीमी है। चयनित 10 में से 7 स्मार्ट सिटी में काम की प्रगति काफी धीमी है। इसे लेकर शासन ने सभी संबंधित मिशन निदेशकों को नोटिस जारी किया है। जिन 7 शहरों में काम की रफ्तार काफी धीमी है उनमें लखनऊ, झांसी, बरेली, प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, बरेली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, झांसी, सहारनपुर और मुरादाबाद शामिल हैं। इन शहरों के विकास के लिए 9,075.42 करोड़ की लागत की कुल 609 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं । 

इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने 30 जून 2023 तक समय सीमा तय की थी। लेकिन इनमें सात शहरों लखनऊ, झांसी, बरेली, प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में तय समय सीमा तक परियोजनाओं की प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम रही है। सबसे खराब प्रगति सहारनपुर की है। वहीं, वाराणसी, कानपुर और आगरा की प्रगित संतोषजनक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें