फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दाल और आटे की छोटी पैकिंग पर मिले जीएसटी से छूट

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूपी-यूके) की ओर से मंगलवार को जीएसटी पुनर्संरचना के
विज्ञापन
लखनऊ। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूपी-यूके) की ओर से मंगलवार को जीएसटी पुनर्संरचना के एक महीने के बाद मूल्यांकन विषय पर प्रभावशाली परिचर्चा का आयोजन गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन में हुआ। चैंबर की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद कुमार वैश्य ने केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय की सराहना की। दाल और आटे जैसी छोटी पैकिंग पर जीएसटी की छूट की मांग की। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए इस पर छूट बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


परिचर्चा का संचालन लविवि के प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर अजय प्रकाश ने किया। जीएसटी शिकायत निवारण समिति सदस्य मनीष खेमका ने कहा कि इस सुधार से देश के नागरिकों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ होगा। प्रदेश सरकार के सलाहकार विनायक नाथ ने कहा कि पांच प्रतिशत की दर का टैक्स विश्व में सबसे कम दर वाला टैक्स है। सीए डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि अगर सिर्फ एक प्रतिशत ही टैक्स लिया जाए तो आयकर की तुलना में जीएसटी राजस्व पांच गुना हो जाएगा। चैंबर के महासचिव राजीव कक्कड़, शैलेंद्र जैन, स्वर्णेश गुप्ता, निर्मल मिश्रा, संदीप सक्सेना समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूपी-यूके) की ओर से मंगलवार को जीएसटी पुनर्संरचना के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें