राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में अखिलेश यादव ने काम बोलता पर आधारित मैगजीन का उद्घाटन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी बैठक में शामलि हुए। बैठक में सभी राज्यों के सपा प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।
बैठक में सपा नेता रामगोपाल यादव समेत कुल 50 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसके अलावा जया बच्चन भी मौजूद रहीं। साथ ही विशेष सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था।