फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर के 700 भूखंडों पर मिलीं झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
00
विज्ञापन

केस-1 गोमतीनगर के विनयखंड निवासी अजीत मित्तल ने एलडीए में शिकायत की है कि उनके घर से सटा भूखंड 5/75 लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। इसमें अवैध रूप से कई लोग बसे हुए हैं। अनजान लोग यहां शाम होते ही जुटने लगते हैं। रोजाना शराब पी जाती है। सड़क पर गंदगी करते हैं। इससे यहां रहना मुश्किल हो गया है। भूखंड स्वामी खुद यहां कभी देखने नहीं आता। कभी भी यहां कोई हादसा हो सकता है।
केस-2 गोमतीनगर के ही विराटखंड-3 की आरडब्ल्यूए ने एलडीए में शिकायत की है कि भवन संख्या 3/269 के सामने कोने के भूखंड में आधा दर्जन से अधिक झुग्गियां बस गई हैं। यहां रहने वाले लोगों ने आसपास गंदगी फैला रखी है। वहीं पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से पानी लेने की व्यवस्था कर रखी है। इससे पानी भी प्रदूषित हो रहा है। वहीं पानी बहने से सड़क खराब हो रही है। शाम को यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। कई बार यहां चेन छिनने और चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अतुल भारद्वाज
लखनऊ। गोमतीनगर में खाली पड़े भूखंडों पर अवैध कब्जों के ये महज दो उदाहरण हैं। एनजीटी की अनुश्रवण समिति के सामने आईं इस तरह की दूसरी शिकायतों के बाद खुद एलडीए ने एक सर्वे कराया है। यह सैंपल सर्वे हालात जांचने के लिए एलडीए ने गोमतीनगर में कराया। सर्वे में करीब 700 ऐसे भूखंड खाली एलडीए को मिले हैं जहां अवैध रूप से झुग्गियां हैं। इनकी वजह से दूसरे भूखंडों को एलडीए से खरीदकर मकान बना रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या कॉलोनियों में गंदगी फैलाने के रूप में सामने आ रही है। जहां कुछ भूखंडों में झुग्गियों में लोग रह रहे हैं। वहीं पूरी गंदगी नालियों, रेल पटरी के सहारे, खाली भूखंड में फेंकी जा रही है। इससे नियोजित कॉलोनी होने के बाद भी आवंटियों को दिक्कतें हो रही हैं। केवल गोमतीनगर की 18 कॉलोनियों में ही 700 भूखंड मिले हैं। ऐसे में एलडीए की विकसित की गई अलीगंज, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, आशियाना, शारदानगर, मानसरोवर, ट्रांसपोर्टनगर, प्रियदर्शिनी, बसंतकुंज जैसी योजनाओं की कॉलोनियों को शामिल करने पर संख्या हजारों में पहुंच सकती है।
अनुश्रवण समिति कर सकती कार्रवाई
एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि एनजीटी की अनुश्रवण समिति ने खुद इन दिक्कतों का संज्ञान लिया है। इसके बाद एलडीए को सर्वे कर एक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एनजीटी की अनुश्रवण समिति के चेयरमैन जस्टिस डीपी सिंह के आदेश पर राजधानी में कॉलोनियों में खाली पडे़ भूखंडों के मालिकों पर कार्रवाई होनी है। इसके बाद एलडीए ने सबसे पहले गोमतीनगर को सैंपल सर्वे के लिए चुना।
अनुश्रवण समिति को दी जा रही रिपोर्ट सर्वे कराने वाले मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह का कहना है कि फोटो सहित रिपोर्ट बनाई जा रही है। हर खंड में करीब 30-40 भूखंड ऐसे मिल रहे हैं जिनमें अवैध रूप से झुग्गियां बसी हुई हैं। इससे गंदगी फैल रही है। वहीं अराजकता भी देखने को यहां मिली है। पूरी रिपोर्ट एनजीटी की अनुश्रवण को शीघ्र ही दी जाएगी जिससे कि जुर्माना की संस्तुति या दूसरी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सचिव भी शिकायतों पर हुए सख्त
एलडीए को मिल रही खाली भूखंडों में कब्जों की शिकायतों पर खुद एलडीए सचिव मंगला प्रसाद सिंह भी सख्त हुए हैं। ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई कर तुरंत जोन के प्रवर्तन अधिकारियों को खाली कराने के लिए आदेश दिया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट भी कार्रवाई के बाद सचिव ने मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें