रविवार को युवा कुंभ के कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह को युवाओं ने करीब 6 मिनट तक बोलने नहीं दिया। दरअसल, हुआ यूं कि युवाओं ने राजनाथ के पहुंचने पर राम मंदिर निर्माण के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम स्थल नारों 'जो मंदिर बनवायेगा वोट उसी को जाएगा' नारों से गूंज उठा। बता दें इससे पहले सीएम योगी के भाषण के दौरान भी यही नारे गूंज उठे थे, तब योगी ने कहा था कि अगर मंदिर कोई बनवायेगा तो हम ही बनवाएंगे।