फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश व बिजली का कहर, अलग-अलग जिलों में अब तक 16 लोगों की मौत

Sun, 02 Sep 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात से हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। प्रदेश में बारिश व बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर में बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मध्य यूपी और बुंदेलखंड में घर ढहने व बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। वहीं, कन्नौज व फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से बाढ़-सी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में  कांट क्षेत्र के गांव शमशेरपुर में डबले (12), बबलू (10) और विपिन कुमार (12), अनमोल सिंह (11) और मोहित (20) शनिवार  शाम बारिश से बचने के लिए शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिरी और सभी बुरी तरह झुलस गए। डबले, बबलू, अनमोल सिंह और मोहित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

चित्रकूट में घर गिरने से वृद्धा मिर्ची देवी की मौत हो गई। उन्नाव में बाल्मीकि नगर में दीवार ढहने से प्रेमा (60) की मौत हो गई। बीघापुर तहसील के कठार गांव में बिजली गिरने से आलोक (19) और भानीखेड़ा गांव में दिव्यांश अवस्थी (14) की मौत हो गई। औरैय्या में बिधूना के दीवार गिरने से पूनम देवी (21) की मौत हो गई। फतेहपुर में बनरसी गांव में मलबे में दबने से मिथिलेश (40) की जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं, इटावा में शुक्रवार की रात आंधी के साथ तेज बारिश में करीब एक दर्जन मकान ढह गए जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज के अमांपुर के दंपती ओमप्रकाश (60) भूदेवी (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें