फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: थाने के पास मिला छह साल की बच्ची का कटा हुआ पैर, देर रात से है लापता

Wed, 26 Feb 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाने से कुछ दूरी पर एक बच्ची का कटा हुआ पैर मिला है। ये पैर उसी बच्ची का है जो कि कल रात से गायब है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाने से कुछ दूरी पर बुधवार को बच्ची का कटा हुआ पैर मिला है। वहीं, देर रात से एक बच्ची गायब भी है। परिजनों का दावा है कि यह पैर उसी बच्ची का है। रामपुर मथुरा खास निवासी मोहित मिश्रा ने बताया कि उनकी बच्ची तानी मिश्रा (6) के साथ अनहोनी हुई है।

विज्ञापन


बताया कि मंगलवार देर शाम अपनी बेटी को लेकर बाजार आया था। समोसा देकर उसे घर जाने के लिए कहा लेकिन वो देर रात तक घर नहीं पहुंची। रात भर खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। दावा किया कि बुधवार सुबह तानी का कटा हुआ पैर थाने की बाउंड्रीवाल से 100 मीटर दूर अमरीका के खेत मे गोंडा देवरिया मार्ग पर मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किये। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बच्ची का पैर होने का दावा कर रहा है। अंग को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये गए हैं। डॉग स्क्वायड भी मौके पर जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें