फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह साल के बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना इलाके में छह साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सैलूनकर्मी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने बच्चे को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गजेंद्र राय के मुताबिक, मंगलवार शाम बच्चा घर के पास मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान हरदोई के संडीला स्थित जाहिदपुर निवासी शिवम उसे बहाने से भदरुख स्थित अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। साथ खेल रहे बच्चों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे की मां को घटना के बारे में बताया। इस बीच आरोपी भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें