फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में छह साल के बच्चे की जान बची, लिवर में थी गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने एक छह साल के बच्चे की जान बचा ली है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे के लिवर से लगातार खून रिस रहा था। इससे बच्चे के लिवर और पेट में करीब दो लीटर खून जमा हो गया था। डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर खून का रिसाव रोक दिया। पूरी तरह स्वस्थ होने पर बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के नवाडे पारसोनी गांव निवासी विक्रम के छह वर्षीय बेटे कृष्णा कुमार को 29 जुलाई को ई-रिक्शा की टक्कर लग गई थी। गंभीर हालत में बच्चे को एक अगस्त को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जांच में उसके लिवर में ग्रेड-4 की गंभीर चोट और पेट में करीब दो लीटर खून मिला। लगातार अंदरूनी रक्तस्राव को देखते हुए डॉक्टरों ने उसी दिन इमरजेंसी में ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को करीब 48 घंटे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने लगा।
यह जटिल ऑपरेशन ट्रॉमा सर्जन अमित कुमार सिंह और सीनियर रेजिडेंट आदित्य सिंह ने किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, डॉ. रफत शमीम और डॉ. वंश प्रिया समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें