फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू खरीद के लिए छह हजार क्रय केंद्र, 65 हजार गांठ बोरों की होगी खरीद 

Fri, 29 Jan 2021 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गेंहू
विज्ञापन
राज्य सरकार गेंहू खरीद के लिए छह हजार क्रय केंद्र स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में खरीद सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए क्रय केन्द्र की स्थापना के स्थानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद में ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था किए जाने को कहा।
विज्ञापन

 
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जनपद में गेहूं क्रय के सम्बन्ध में कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद नामित किया जाए। गेहूं क्रय केन्द्रों का चयन करते हुए इनका विवरण राज्य मुख्यालय पर उपलब्ध कराया जाए। गेहूं क्रय केन्द्र के लिए पथ प्रदर्शक चिन्ह अवश्य लगाये जाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के लिए भी समय से व्यवस्थाएं की जाएं। वर्षा से गेहूं प्रभावित न हो इसलिए गेहूं क्रय केन्दों पर शेड का प्रबन्ध भी किया जाए।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1,975 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं की खरीद 01 अप्र्रैल, 2021 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। क्रय केन्द्रों व भण्डारण गोदामों को रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेण्टर, लखनऊ के माध्यम से जियो टैग किया जाएगा।
विज्ञापन


65 हजार गांठ बोरों की होगी खरीद  
उधर सरकार ने तय किया है कि आगामी गेहूं खरीद (2021-22) के लिए फरवरी महीने से 65 हजार गांठ जूट के बोरे खरीदे जाएंगे। चूंकि उचित दर की दुकानों से पर्याप्त संख्या में बोरों की खरीद नहीं हो पा रही है इसलिए पश्चिम बंगाल के जूट आयुक्त के जरिए बोरे खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने एक गांठ की कीमत 32,650.30 रुपये तय की है। कुल 65 हजार बोरों की गांठ की खरीद के लिए 2,08,96,19,200 रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। वित विभाग की मंजूरी के बाद बोरों की खरीद से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें