फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के छह खिलाड़ी भारतीय कराटे टीम में

विज्ञापन
यश सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के छह कराटे खिलाड़ी बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में देश की ओर से पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन की ओर से 15 से 19 जुलाई तक 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप और अंडर-14 दक्षिण एशिया कराटे कप का आयोजन किया जा रहा है। मुकाबलों की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। चैंपियनशिप में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा, तन्मय पटेल बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं आद्या चौहान बालिका सब जूनियर कुमिते (55 किग्रा से अधिक) में और श्रेष्ठ श्रीवास्तव बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

श्रेष्ठ श्रीवास्तव इससे पहले वर्ष 2023 में फुजैरा में आयोजित डब्ल्यूकेएफ यूथ कराटे लीग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि अन्य पांच खिलाड़ी पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। लखनऊ के खिलाड़ियों के भारतीय कराटे टीम में चयन पर कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी एवं महासचिव जसपाल सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा पदक जीतकर लौटेंगे।

यश सिंह

यश सिंह

यश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें