राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चली। मारपीट में छः लोग घायल हुए। इसमें एक घायल की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मारपीट की शिकायतों पर पुलिस ने सत्रह लोगों के विरुद्व केस दर्ज करके कार्रवाई की।
इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे, लोहे की राड व कुल्हाड़ी लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों से रामसेवक, खुशीराम, नीलम, प्यारेलाल घायल हो गए। प्यारेलाल की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शिकायत पर एक पक्ष के सूरज, नीरज, प्यारे, मनीराम, धनीराम, खुशीराम, संजय व विजय के विरुद्व केस दर्ज किया है। जबकि, दूसरे पक्ष के नीरज, रामसहाय, अनिकेत, विक्रम, ओमप्रकाश, चेतराम व अकुल के विरूद्व केस दर्ज किया है। एसएसआई एसएन सिंह के मुताबिक इलाके में हुई अलग-अलग मारपीट में केस दर्ज करके पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।