फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर लूटे सफेद धातु के पुराने सिक्के, पीएसी सिपाही समेत छह गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर आरोपियों ने सफेद धातु के पुराने सिक्के लूट लिए। मामले में पुलिस ने पीएसी सिपाही समेत छह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर सफेद धातु के सिक्कों से भरा कलश ले जाने का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें 35वीं बटालियन, लखनऊ पीएसी का सिपाही आलोक शुक्ला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, एक कलश और 431 सफेद धातु के सिक्के बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले उपेंद्र सिंह उर्फ उपेंद्र बाबा ने तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 दिसंबर को ठकुरापुर स्थित बाबा कुटी में नए मंदिर निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा एक धातु का कलश मिला था। इसमें 509 सफेद धातु के सिक्के थे। 

बताया कि 18 दिसंबर की दोपहर कलश को इनोवा वाहन में रखकर बालपुर बाजार ले जाते समय परसपुर मोड़ के पास कार सवार लोगों ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताया और वाहन रुकवाया। पहचान पत्र दिखाकर धमकाया और जांच के नाम पर कलश अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी पांडेय, आलोक शुक्ला उर्फ सुधीर, हरिओम दूबे, प्रिंस मिश्रा, राहुल यादव उर्फ बब्लू और मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि जेसीबी चलाने के दौरान सिक्के निकलते देख उन्होंने लालच में आकर योजना बनाई। फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर साधुओं को धमकाया और कलश लूट लिया। रात में सिक्के बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें