फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अवैध कब्जा मुक्त कराने में लापरवाही पर लेखपाल व कानून गो सहित छह पर गिरी गाज, कई पर आरोप पत्र तैयार

Mon, 09 Jun 2025 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सरकारी भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर लखनऊ की मंडलायुक्त ने सख्त कार्रवाई की है और छह जिम्मेदारों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर लेखपाल व कानूनगो सहित छह लोगों पर गाज गिरी है। मंडायुक्त ने सख्त निर्णय लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर व नगर निगम तहसीलदार अरविंद पांडे के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए शासन को निलंबन के लिए पत्र प्रेरित करने को कहा गया है।

मंडलायुक्त ने मामले में ग्राम भेहसा व कल्ली पश्चिम के लेखपाल सुनील तिवारी, दीपक व कानूनगो अशोक पांडे, पाटन दींन तिवारी और नगर निगम लेखपाल मृदुल मिश्रा व संदीप यादव द्वितीय को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें