फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद घरों में चोरी करने वाले छह आरोपी पकड़े गए

Sat, 29 Nov 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। बंद घरों में चोरी करने वाले छह आरोपियों को मड़ियांव पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आईआईएम रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सीतापुर के तंबौर निवासी मुफीद, अटरिया का शिवम साहू व घुसियाना निवासी सलामत के रूप में हुई है। मुफीद फर्नीचर, शिवम ई रिक्शा चालक व सलामत मजदूरी करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फैजुल्लागंज के हरिओम नगर व गोमतीनगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके पास से 50,400 की नकदी व चोरी किए गए जेवरात बरामद हुए हैं। शिवम का आपराधिक इतिहास है। आरोपियों ने मड़ियांव के प्रभातपुरम निवासी दाल कारोबारी पिंटू कश्यप व गौरभीठ निवासी रिंकी अवस्थी के घरों में चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन


एक किशोर को लोगों ने पहले ही पकड़ा था
24 नवंबर की देर रात प्रभातपुरम निवासी दाल कारोबारी पिंटू कश्यप के बंद घर में चोर डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में सभी संदिग्ध नजर आए थे। 25 नवंबर को लोगों ने एक नाबालिग की पहचान करते हुए उसको पकड़ लिया था। उसके पास से 31 हजार रुपये बरामद हुए थे। उसने चोरी में शामिल अपने साथियों के नाम भी बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें