फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह नामांकन खारिज, सपा-भाजपा समेत 30 उम्मीदवारों के सही मिले नामांकन

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते मंडलायुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 30 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बुधवार को हुई जांच में छह नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इनमें स्नातक खंड के पांच और शिक्षक खंड का एक नामांकन शामिल है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत दोनों सीटों के लिए 36 लोगों ने नामांकन कराया था। सभी नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। कमियां पाए जाने पर छह नामांकन निरस्त किए गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच में स्नातक खंड में 17 और शिक्षक खंड में 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
इन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए खारिज



खंड स्नातक :
1. अवनीश कुमार वर्मा, धौरहरा, प्रतापगढ़, निर्दलीय

2. कांति सिंह, मंसारा, बाराबंकी, निर्दलीय
3. राम चंद्र तिवारी, रमापुर बाबूगंज, प्रतापगढ़, निर्दलीय
4. विनोद कुमार वर्मा, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ, निर्दलीय
5. चंद्रभान मौर्य, डलमऊ, रायबरेली, निर्दलीय
खंड शिक्षक
1. विद्या सागर, सिविल लाइन, हरदोई, निर्दलीय
9 को नाम वापसी, 23 को मतदान

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख नौ अक्तूबर है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी। दोनों सीटों के लिए 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें