फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह एनसीसी कैडेट व कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चार बालिका सहित छह कैडेटों व छह सहायक कर्मचारियों को अलंकृत किया। छावनी के सूर्या ऑडिटोरियम में हुए समारोह में पदक व पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ की मेजर दिव्या शर्मा और 37 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजियाबाद के लेफ्टिनेंट पूरन सिंह को डीजी प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कैडेटों को उपलब्धियों के लिए सराहा। उन्हें एनसीसी प्रशिक्षण का इस्तेमाल करते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरने की सलाह दी।



लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार के साथ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ और 67 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा किया। उन्हें कार्यकारी ग्रुप कमांडर कर्नल प्रशांत त्रिपाठी और 67 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी।
विज्ञापन


इन्हें मिले पदक

64 यूपी बटालियन की एनसीसी कैडेट प्रियांशी शुक्ला, 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सार्जेंट अंजलि बाजपेयी, 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी की कैडेट कल्पना कृति, 5 यूपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी के कैडेट अंडर ऑफिसर साहिल, 67 यूपी बटालियन एनसीसी के लांस कारपोरल अमृता राय और कॉर्पोरल अंशुल यादव।



इन्हें मिली पट्टिका



5 यूपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी के सार्जेंट देवेंद्र कुमार बघेल, 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सेकेंड ऑफिसर निलोफर जाफरी, 67 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार जितेंद्र गुप्ता और संजय कुमार, एनसीसी निदेशालय यूपी के बीएचएम आशुतोष कुमार और राहुल कुमार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें