लखनऊ-अयोध्या हाईवे को छह लेन करने का प्रोजेक्ट अभी स्थगित कर दिया गया है। एनएचएआई सूत्रों के मुताबिक अब राम मंदिर के लोकार्पण के बाद ही इसके चौड़ीकरण का काम होगा। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अयोध्या हाईवे को चार लेन से छह लेन करने का प्रस्ताव है।